रिक्रूट आरक्षियों ने पासिंग आउट परेड में किया अभ्यास
मऊ, अप्रैल 24 -- मऊ, संवाददाता। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर शुक्रवार को रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर की देखरेख में हुआ। एसपी ने परेड का निरीक्षण करते हुए पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश जारी किया। परेड के दौरान प्रशिक्षु आरक्षियों ने अनुशासन और बेहतर तालमेल का प्रदर्शन किया। रिहर्सल के दौरान सभी प्रशिक्षु आरक्षियों को देश सेवा, कर्तव्य निष्ठा और संविधान के प्रति ईमानदारी की शपथ दिलाई गई। प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को सम्मानित भी किया गया। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने कहा कि अनुशासन पुलिस बल की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में सीखी गई बातों को अब वास्तविक सेवा में लागू करने का समय आ गया है। यह भी पढ़ें- प्रशिक्षु आरक्षियों की पासिंग आउट परेड की फुल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.