फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 24 -- फर्रुखाबाद। पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों की आउटडोर एवं इंडोर परीक्षाएं सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पासिंग आउट परेड से पूर्व भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं "बड़ा खाना" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रिक्रूट आरक्षियों ने देशभक्ति गीतों, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित अधिकारियों ने सराहा। इस अवसर पर अनुशासन, परिश्रम और प्रशिक्षण की उपलब्धियों को भी रेखांकित किया गया। पारंपरिक "बड़ा खाना" का आयोजन हुआ, जिसमें सभी अधिकारियों एवं प्रशिक्षुओं ने एक साथ सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान पुलिस के सभी उच्चाधिकारी मौजूद रहे और रिक्रूट आरक्षियों का उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- रिक्रूट आरक्षियों ने पासिंग आउट परेड...