रिक्रूट आरक्षियों को डीएम-एसपी ने परोसा भोजन
बांदा, अप्रैल 24 -- बांदा। रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में दीक्षांत परेड से पूर्व रिक्रूट आरक्षियों के साथ परम्परागत "बड़ा खाना" कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अमित आसेरी व पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल सहित समस्त राजपत्रित अधिकारियों ने रिक्रूट आरक्षियों से संवाद कर आरक्षियों को भोजन परोसा। इसके बादउनके साथ बैठकर भोजन किया गया । कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों द्वारा रिक्रूट आरक्षियों से संवाद स्थापित कर उनके लगभग 11 माह के कठिन एवं अनुशासित प्रशिक्षण की सराहना की गई ।उन्हें भविष्य में अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ करने हेतु प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए पुलिस सेवा के मूल्यों जनसेवा की भावना को सदैव सर्वोपरि रखने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- परीक्षा केंद्रो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.