अलीगढ़, मार्च 2 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में प्रशिक्षणधीन रिक्रूट आरक्षियों के लिए रविवार को 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ परीक्षा का आयोजन किया गया। करीब एक घंटे की दौड़ के दौरान खिलाड़ियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। एसएसपी नीरज जादौन ने सुबह करीब साढ़े पांच बजे छेरत पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। कहा कि शारीरिक सुदृढ़ता, मानसिक दृढ़ता व अनुशासन पुलिस सेवा की मूल आधारशिला हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को पूर्ण उत्साह, निष्पक्षता व समर्पण के साथ परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कंट्री दौड़ पुलिस लाइन अलीगढ़ पर आकर संपन्न हुई। इसमें 583 आरक्षियों ने भाग लिया। एसएसपी ने रिक्रूट आरक्षियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों के लिए जलपा...