गाजीपुर, मार्च 17 -- गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने रिजर्व पुलिस लाइन गाजीपुर में 17 मार्च से 25 मार्च तक रिक्रूट आरक्षियों की आरटीसी कोर्स की अंत: विषयों की अंतिम परीक्षा का निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि इंडोर परीक्षाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाए। उन्होंने अनुशासन, गोपनीयता और परीक्षा संबंधी सभी निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। परीक्षा के दौरान समुचित निगरानी रखी जाए, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हो सके। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन्स शुभम वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन्स मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...