चित्रकूट, फरवरी 28 -- चित्रकूट। संवाददाता आरटीसी पुलिस लाइन में आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों की बाह्य विषय अंतिम परीक्षा के तहत क्रॉस कंट्री दौड़ एक मार्च रविवार को सुबह छह बजे से नौ बजे तक होगी। यह दौड़ 10 किमी की रहेगी। जिसका प्रस्तावित रूट पुलिस लाइन गेट नंबर दो से प्रारंभ होकर शीतलपुर तरौहा मोड़ एवं यहां से वापस होकर पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड निर्धारित है। पुलिस महकमे ने दौड़ को देखते हुए मानिकपुर मार्ग में सभी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया है। दौड़ के दौरान मानिकपुर की तरफ आवागमन करने वाले वाहन बोडी पोखरी-सरैंया से होकर निकलेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...