अमरोहा, फरवरी 10 -- जोया। डिडौली क्षेत्र स्थित आरटीसी कैंपस में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों को मंगलवार को एसडीआरएफ द्वारा सीपीआर व आपातकालीन बचाव तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) टीम में शामिल प्लाटून कमांडर आनंद पाल, आरक्षी जिआउल हक, हम्माद अहमद, आशुतोष मौर्य व सुधांशु सोनकर ने प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को प्राकृतिक एवं मानव निर्मित आपदाओं जैसे बाढ़, भूकंप, चक्रवात, भूस्खलन, औद्योगिक दुर्घटनाएं, अग्निकांड, भवन ध्वस्त होने एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित राहत, सहायता एवं बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रशिक्षुओं को आपदा की स्थिति में त्वरित, प्रभावी एवं सुरक्षित राहत एवं बचाव कार्य करने के नजरिए से सक्षम बनाना है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.