रिक्त राशन दुकानों की नियुक्ति जल्द करने डीएम ने दिए निर्देश
कौशाम्बी, अगस्त 3 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने सोमवार को सम्राट उदयन सभागार में खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को तीन रिक्त उचित दर दुकानों पर नियमानुसार चयन प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराने को कहा। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने ई-केवाईसी और राशन कार्ड की अवशेष यूनिटों की आधार सीडिंग में शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि सभी पात्र लाभार्थियों को समय से राशन कार्ड का लाभ मिलना चाहिए और किसी भी पात्र व्यक्ति को योजना से वंचित नहीं रखा जाए। उन्होंने निर्माणाधीन अन्नपूर्णा भवनों की प्रगति की भी समीक्षा की। संबंधित खंड विकास अधिकारियों को निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्यों में अनावश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.