रिक्त फैकल्टी पदों के लिए आज होंगे इंटरव्यू
रुद्रपुर, अगस्त 24 -- रुद्रपुर। पंडित राम सुमेर शुक्ला राजकीय मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों के लिए मंगलवार को अभ्यर्थियों के इंटरव्यू होंगे। मेडिकल कॉलेज में कुल 85 फैकल्टी पद स्वीकृत हैं, जबकि वर्तमान में 37 फैकल्टी ही कार्यरत हैं। ऐसे में रिक्त पदों को भरने के लिए चयन प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इंटरव्यू के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। पर्याप्त फैकल्टी की उपलब्धता राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के मानकों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.