रिक्त पद भरने की कवायद बेअसर, 336 सीटों पर 11 दावेदार
सहारनपुर, जून 2 -- सहारनपुर रोडवेज में संविदा चालकों की भारी कमी दूर करने के लिए आयोजित भर्ती अभियान उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका। हालात यह रहे कि 336 रिक्त पदों को भरने के लिए लगाए गए रोजगार मेले में महज 11 अभ्यर्थी ही पहुंचे। इससे रोडवेज के सामने चालक संकट और गहरा गया है। मंगलवार को गिल कॉलोनी स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से संविदा चालक भर्ती के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया था। विभाग को उम्मीद थी कि बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचेंगे, लेकिन पूरे दिन में केवल 11 युवाओं ने आवेदन किया। यह भी पढ़ें- एपीएस भर्ती निरस्त करने पर उठाए सवाल सभी आवेदक प्रारंभिक चयन प्रक्रिया में सफल घोषित किए गए। विभागीय आंकड़ों के अनुसार सहारनपुर क्षेत्र के चार डिपो में कुल 336 संविदा चालक पद खाली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.