चंदौली, अप्रैल 23 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। रेलवे प्लांट डिपो इंजीनियरिंग कारखाना के सभी रिक्त पदों को ब्रिज लाइन विभाग को स्थानांतरित किए जाने पर गुरुवार को ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन ने कारखाना के मुख्य गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। जिसकी अध्यक्षता रमेश कुमार श्रीवास्तव ने किया।ईसीआरकेयू के केंद्रीय सहायक महामंत्री बीबी पासवान ने कहा कि प्लांट डिपो इंजीनियरिंग कारखाना, पीडीडीयू के सभी रिक्त पदों (जिसमें उच्च पद भी सम्मिलित है) को ब्रिज लाइन विभाग को स्थानांतरित किया जा रहा है। यह काफी खेद जनक है। वैसे तमाम कर्मचारी जो अपने पदोन्नति के लिए लंबे समय से प्रतीक्षारत है उनके हितों को नुकसान पहुंचेगा और उनकी पदोन्नति प्रभावित होगी। कहा कि प्लांट डिपो इंजीनियरिंग कारखाना पूर्व मध्य रेल में इकलौता कारखाना है जो कई जोनों के लिए गार्डर नि...