कुशीनगर, अप्रैल 28 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। विशुनपुरा ब्लॉक की ग्रामसभा त्रिलोकपुर खुर्द में रिक्त पड़ी कोटे की दुकान का आवंटन सोमवार को कर दिया गया। एडीओ आईएसबी आशुतोष मिश्र व सचिव अमरनाथ प्रजापति की देखरेख में दुकान चयन प्रक्रिया में तीन लोगों ने दावेदारी की। इसमें सोनम देवी पत्नी सत्य ज्ञानेश्वर प्रसाद, मनोज पुत्र रामवृक्ष व बलविंदर पुत्र जवाहिर शामिल रहे। खुली बैठक के दौरान हाथ उठवाकर दुकान चयन की प्रक्रिया संपन्न हुई। इसमें सोनम देवी के पक्ष में 237 लोगों ने सहमति जताई। जबकि मनोज के पक्ष 93 और बलविंदर के पक्ष में 53 लोगों ने समर्थन किया। इस तरह से सोनम देवी को दुकान आवंटित की गई। इस दौरान बांसी चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार, ग्राम प्रधान वशिष्ठ पांडेय, पंचायत सहायक सीता देवी व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.