नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- पनामा में 7.6 की तीव्रता से आए भूकंप के बाद क्षेत्र के 9 देशों में सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। अमेरिकी सुनामी वॉर्निंग सिस्टम के अनुसार, इस तीव्र भूकंप के बाद खतरनाक लहरें मध्य और दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों को प्रभावित कर सकती हैं। सुनामी का खतरा उठा रहे देशों की लिस्ट में पनामा, कोलंबिया, कोस्टा रिका, इक्वाडोर, पेरू, निकारागुआ, ग्वाटेमाला, अल साल्वाडोर और मैक्सिको शामिल हैं। रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिका के सुनामी वॉर्निंग सिस्टम ने मध्य अमेरिका के प्रशांत महासागर तट के बड़े हिस्से में सुनामी के संभावित खतरे दिखाए हैं। इसने कोलंबिया और इक्वाडोर में भी खतरे की चेतावनी दी। सिस्टम ने यह भी कहा कि हवाई में भी सुनामी का खतरा है।आसपास के देशों में महसूस किए गए भूकंप के झटके अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भू...