नई दिल्ली, अगस्त 5 -- दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शामिल अमेजन (Amazon) के संस्थापक जेफ बेजोस (Jeff Bezos) एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी अंतरिक्ष कंपनी या नई निवेश योजना नहीं, बल्कि अमेजन (Amazon) के करीब 4.1 अरब डॉलर (लगभग 34 हजार करोड़ रुपये) के शेयर बेचने की योजना है। यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब अमेजन (Amazon) का शेयर हाल ही में अपने रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा था। जैसे ही यह जानकारी सार्वजनिक हुई, कंपनी के शेयरों में 2% से अधिक की गिरावट देखने को मिली। हालांकि, इसके बावजूद इस साल अब तक अमेजन (Amazon) का शेयर करीब 20% की बढ़त दर्ज कर चुका है, जो अमेरिकी S&P 500 इंडेक्स की लगभग 12% बढ़त से कहीं ज्यादा है। यह भी पढ़ें- 3 गुना से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, फिर भी शेयर धड़ाम, 5 बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी यह भी पढ़ें- Rs.5,000 क...