मुरादाबाद, मार्च 21 -- मुरादाबाद। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मुरादाबाद समेत पश्चिमी यूपी के कुछ जनपदों में अप्रत्याशित रूप से काफी अधिक बारिश हो जाने का असर मौसम पर दिखाई देगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बारिश का असर करीब हफ्ते भर तक तापमान पर पड़ेगा और दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही बना रहेगा। बारिश के चलते शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ जोकि औसत से 11 डिग्री सेल्सियस कम रहा। शनिवार को आसमान साफ होकर धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सिस तक ही चढ़ सका। जोकि, औसत से सात डिग्री सेल्सियस कम रहा। अगले तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंचने के आसार हैं। जबकि, मार्च के पहले सप्ताह में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.