नई दिल्ली, मार्च 19 -- केंद्र सरकार ने गुरुवार को कहा कि उसने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड 200 खनिज ब्लॉक की नीलामी की है। यह एक साल में बेचे गए ब्लॉक की अब तक की सबसे ज्यादा संख्या है। केंद्र ने बताया है कि इस बार तमिलनाडु ने पहली बार नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा लिया, जबकि उत्तराखंड ने अपना पहला मैग्नेसाइट ब्लॉक बेचकर इस दौड़ में अपनी जगह बनाई। नीलाम किए गए 200 ब्लॉक में से 123 ब्लॉक खनन पट्टे वाले हैं, जबकि 77 ब्लॉक कंपोजिट लाइसेंस वाले हैं। यह दर्शाता है कि नीलामी में खनन कार्य और खोज- दोनों तरह के अवसरों का संतुलित मिश्रण मौजूद है। इसके अलावा, 70 और खनिज ब्लॉक- जिनमें 38 खनन पट्टे और 32 कंपोजिट लाइसेंस शामिल हैं, उनके लिए निविदा आमंत्रित करने की प्रक्रिया चल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.