पटना, नवम्बर 11 -- जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि रिकार्ड तोड़ मतदान कर जनता ने लोकतंत्र के प्रति अपनी गहरी आस्था, सजगता और जिम्मेदारी का परिचय दिया है। यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति जनता के अपार विश्वास और अटूट समर्थन का जीवंत प्रमाण है। बीते बीस वर्षों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय के मार्ग पर आगे बढ़ाया है। 14 नवंबर को बिहार की जनता अपने मत से सुशासन, प्रगति और विश्वास की नई कहानी लिखने जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.