उन्नाव, मई 25 -- उन्नाव, संवाददाता। जिले में भीषण गर्मी और लू ने लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। नौतपा शुरू होने से पहले ही मौसम ने इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज कराया है। रविवार को तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया, जिससे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा। सुबह से ही तेज धूप और झुलसाने वाली गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, तापमान में लगातार बढ़ोतरी होती गई और दोपहर तक हालात ऐसे हो गए कि सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही बेहद कम हो गई। लू के थपेड़ों ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित किया है। रविवार को सुबह से तेज गर्म हवा ने हर किसी को तंग करके रखा था। सुबह 10 बजे ही 41 पर टिका तापमान गर्मी का एहसास कराता रहा। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग सिर और चे...