सिद्धार्थ, अप्रैल 13 -- इटवा। सीओ पवीन प्रकाश ने रविवार को इटवा थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, हवालात, सीसीटीएनएस व्यवस्था और पूरे थाना परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया। साथ ही अभिलेखों के रख-रखाव की स्थिति पर विशेष ध्यान देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीओ ने महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर, काउंसलिंग रजिस्टर, एंटी रोमियो रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, महिला बीट रजिस्टर, महिला बीट मासिक रजिस्टर, प्रथम सूचना रिपोर्ट रजिस्टर, निरोधात्मक रजिस्टर और फीडबैक रजिस्टर की गहन जांच की। सीओ ने अभिलेखों को अद्यतन और सुव्यवस्थित रखने पर जोर दिया ताकि पुलिस कार्यप्रणाली पारदर्शी और प्रभावी बनी रहे। उन्होंने अपराध नियंत्रण को लेकर भी सख्त निर्देश दिए। रात में पैदल गश्त बढ़ाने और पिकेट ड्यूटी को अधिक प्रभावी बनाने ...