बागपत, मई 21 -- बड़ौत। 43 डिग्री के बीच गर्मी बढ़ने के साथ-साथ बिजली की खपत अलग-अलग फीडर में डेढ़ से दोगुना बढ़ गई है, जिससे बिजली उपकरणों पर लोड बढऩे लगा है और फाल्ट भी हो रहे हैं। हैरत की बात यह है कि अभी से ही मांग और खपत दोगुनी हो गई है। बिजली खपत 500एमवीए को पार कर गई है। बिजली कंपनी के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार मई माह में बिजली खपत लगभग दोगुनी हो गई है। खपत बढ़ने से बिजली उपकरणों पर लोड बढ़ा है, जिससे गर्मी में उनकी भी निगरानी की जा रही है। लोड बढऩे का कारण लगातार एसी, कूलर चलना है। जिले में एसी की बिक्री बढ़ी है और लोग घरों में एसी लगा रहे हैं, लेकिन इसकी सूचना बिजली कंपनी को नहीं दी जाती है, जिससे कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर पर लोड बढऩे से खराबी आती है। खपत बढ़ने के साथ ही सबस्टेशन पर लगे ट्रांसफार्मरों का तापमान भी बढऩे लग...