हरदोई, सितम्बर 26 -- हरदोई, संवाददाता। जिले में बीते 24 घंटे में हुई 214 मिलीमीटर बारिश हुई। शाम को चली तेज हवाओं ने किसानों की मुश्किल बढ़ा दी है। खेतों में पानी भरने के साथ ही तेज हवाओं से बालियां निकल रही धान की फसल कई जगह खेतों में पलट गई। इससे धान की पैदावार और गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। बारिश और हवा से गन्ने के साथ दलहन और तिलहन की फसलें भी प्रभावित हुई हैं। लगातार बारिश के कारण जिले के कई क्षेत्रों में खेत जलमग्न हो गए हैं। निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति अधिक गंभीर है। किसान खेतों से पानी निकालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन लगातार बारिश के कारण उन्हें राहत नहीं मिल पा रही है। यह भी पढ़ें- Ayodhya News: तेज हवाओं के साथ बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान धान की फसल इस समय बालियां आने की अवस्था में है। ऐसे में फसल के जमीन ...