रिकार्ड, बनारस में 945 मेगावॉट पहुंची बिजली डिमांड
वाराणसी, जून 25 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। प्रचंड गर्मी के चलते बिजली डिमांड का 23 जून को नया रिकार्ड बना। इस दिन बनारस में बिजली की डिमांड 945 मेगावाट पहुंच गई। ट्रांसमिशन के अधिकारियों के मुताबिक, जिले में बिजली की इतनी ज्यादा डिमांड पहले कभी नहीं दर्ज हुई थी। इसके पहले 25 मई को सर्वाधिक डिमांड 925 मेगावाट रही थी। पिछले वर्ष 14 जून को 896 मेगावाट बिजली खपत दर्ज हुई थी। वहीं, वाराणसी मंडल के जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली जिल में बिजली की डिमांड 1232 मेगावॉट तक पहुंच गई। गाजीपुर में 439 मेगावॉट, जौनपुर में 511 मेगावॉट और चंदौली में 282 (टोटल-1232 मेगावॉट) बिजली की खपत हुई। जबकि, पिछले वर्ष 10 जून को गाजीपुर और जौनपुर में मैक्सिमम डिमांड क्रमंश: 448 और 529 मेगावॉट (टोटल-977 मेगावॉट) दर्ज हुई थी। इस वर्ष 9 जून को गाजीपुर और जौनपुर में मैक्सि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.