भागलपुर, मार्च 19 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। तातारपुर थाना क्षेत्र के रिकाबगंज में बुधवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से दो भाइयों गोपाल और लड्डू पासवान के घर में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसपर काबू पाने से पहले ही घर के सामान को जलाकर राख कर दिया। सुबह लगभग साढ़े नौ बजे आग लगी। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की पर सफलता नहीं मिली। फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। दमकल के कई वाहनों को वहां भेजा गया। तातारपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाने के दौरान खपरैल छप्पड़ सिर पर गिरने से लड्डू पासवान जख्मी भी हो गए। उन्हें इलाज के लिए भेजा गया। आग में लाखों के नुकसान की आशंका जताई गई है।दोनों भाई काम पर गए थे, जमीन खरीदने को रखे पैसे भी जलकर राखघटना को लेकर लड्डू और गोपाल ने बताया है कि वे दोनों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.