रामगढ़, अप्रैल 23 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और मांडू विधायक निर्मल महतो ने गुरुवार को संयुक्त रुप से रिकवा गांव में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। सांसद और विधायक ने नारियल फोड़कर और शीलापट्ट का अनावरण करके निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसके बाद सांसद और विधायक ने स्थानीय ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्या को जाना और उसके समधान के लिए भरोसा दिया। इन्होंने बताया डीएमएफटी मद से लगभग 3 करोड़ रुपए की लागत से ग्राम रिकवा में बाला महतो के घर से चानो पक्की सड़क तक भाया मोती महतो के घर तक 3 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- गिद्दी दामोदर पुल निर्माण को लेकर राजनीति करने की आवश्यकता नहीं- मनीष जायसवाल इसके बनने से गांव के लोगों को सुविधा होगा। इस दौरान स्थानीय महिला समिति की दीदियों के साथ विशेष ग्...