रामगढ़, मई 2 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। रिकवा गांव में शनिवार को मंडा पूजा धूमधाम से मनाई गई। लोटन सेवा के बाद पुजारी ने श्रद्धालुओं को शिव मंदिर में पूजा अर्चना कराई। शनिवार अहले सुबह स्थानीय नदी में स्नान कर महिला श्रद्धालु कलश में जल भर कर मंदिर पहुंची। पूजा अर्चना के पश्चात श्रद्धालुओं ने आग में नंगे पांव चल कर शिव भक्ति का परिचय दिया। इसमें बच्चे व महिलाएं भी शामिल थे। पूजा के अंत में बनस झुला किया गया। इसके पहले रात में पश्चिम बंगाल की छऊ नृत्य के कलाकारो ने नृत्य प्रस्तुत किया। इसका उदघाटन जेएलकेएम की नेत्री बेबी देवी ने किया। यह भी पढ़ें- बसंतपुर में आस्था का पर्व मंडा हर्षोल्लास के साथ संपन्न इस अवसर पर मुखिया दासो मरांडी, पंसस विनोद महतो, उपमुखिया संजीव महतो, बिमल महतो, रविंद्र महतो, रामचंद्र महतो, लालदेव, अरजलाल महतो, राधाकृष्ण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.