कन्नौज, जुलाई 5 -- तिर्वा, संवाददाता। बैंकों के द्वारा लोन रिकवरी मामले को लेकर बैंक के द्वारा अपनाई जा रही ऋण वसूली प्रक्रिया में हस्तक्षेप करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सुलह-समझौते के आधार पर अपनाने के लिए जिला विधिक प्राधिकरण के तहत मामला के निपटाने के लिए पहल शुरू कर दी है। जिसके तहत कन्नौज में भी इंडियन बैंक के मामले को सुनवाई के निर्देश दिए गए हैं। लोन रिकवरी मामले को सरल बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा जिला विधिक प्राधिकरण के तहत सुलह-समझौते के आधार पर ऋण वसूली प्रक्रिया को सरल बनाने के निर्देश दिए हैं। जिसमें इंडियन बैंक द्वारा एक डेयरी लोन को लेकर जिला विधिक प्राधिकरण के तहत सुलह-समझौते के आधार पर निपटाने का निर्देश दिया गया। बताया गया है कि इंडियन बैंक की शाखा तिर्वा द्वारा एक डेयरी लोन की रिकवरी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया थ...