पीलीभीत, जनवरी 5 -- पूरनपुर। चीनी परता न बढ़ने पर दो साल तक पूरनपुर में सहकारी चीनी मिल के जीएम रहे टीपी पाल से चार्ज ले लिया गया है। आज डीसीओ मिल पहुंचकर जीएम का प्रभार संभालेंगे। इससे पहले परता न बढ़ने पर सीसीओ पर स्थानांतरण की गाज गिरी थी। पूरनपुर सहकारी चीनीमिल लगातार तकनीकी कमियों से जूझ रही है। इसके अलावा चीनी की रिकवरी भी नौ तक नहीं पहुंच पा रही है। जबकि मिल में लगातर अर्ली गन्ने की आपूर्ति की जा रही है। सर्वे की गड़बड़ी में फंसे सीसीओ अजय यादव को भी कुछ दिन पहले हटा दिया गया। अब रिकवरी न बढ़ने की दूसरी गाज जीएम का चार्ज संभाल रहे टीपी पाल पर गिरी है। उनसे जीएम का प्रभार हटकर डीसीओ खुशीराम भार्गव के पास पहुंचेगा। सोमवार को डीसीओ चीनीमिल पहुंचकर जीएम का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण करेंगे। टीपी पाल फिर अपने चीफ कैमिस्ट के पद पर कार्य करेंगे। डी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.