फतेहपुर, अप्रैल 2 -- फतेहपुर। बहुचर्चित सरकंडी घोटाले के मामले में प्रशासनिक शिकंजा कसने के बाद अब प्रधान की साख दांव पर लगी है। अफसरों की चाल से एक कदम आगे बढ़ाते हुए एक करोड़ की रिकवरी नोटिस का जवाब देने के लिए समय मांग लिया है। इस रणनीति के आगे इंतजार और कार्रवाई जैसे पहलुओं पर अफसरों के कदम ठिठके हैं। माना जा रहा है कि कार्रवाई हुई तो प्रधान के लिए कोर्ट के दरवाजे खुल जाएंगे। असोथर ब्लॉक की सरकंडी ग्राम पंचायत में घोर वित्तीय अनियमितताएं सामने आईं हैं। शासन की चाबुक के बाद घोटाले से दागदार हुई पंचायत को साफ सुथरा बनाने का जिम्मा जिला प्रशासन ने अपने हाथों लिया। बीडीओ राहुल मिश्रा की तहरीर पर जेई, सचिव के अलावा दस जिम्मेदारों पर केस दर्ज हुआ। पुलिस ने विवेचना में प्रधान पुष्पा व तत्कालीन बीडीओ विश्वनाथ पाल का नाम बढ़ाते हुए उन्हें जेल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.