रिकवरी एजेन्टों-कार सवारों में पुलिस के सामने मारपीट
कानपुर, जून 6 -- चकेरी। रामादेवी चौराहे पर स्थित दूध मंडी में कार की किश्त भरने के विवाद के चलते रिकवरी एजेन्टों और कार मालिक समेत उसके साथियों के बीच सरेराह जमकर मारपीट हुई। आलम ये था कि सूचना पर पुलिस तो पहुंची लेकिन उसके सामने ही मारपीट होती रही। वहीं पुलिस कर्मी दोनों पक्षों को छुड़ाने का प्रयास कर रहे थे। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस के अनुसार अभी तक किसी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। वायरल वीडियो एक मिनट 22 सेकेंड का है। जो चकेरी थाने से करीब दो सौ मीटर दूर दूधमंडी का बताया जा रहा है। जिसमें दो पक्ष आपस में एक दूसरे से मारपीट करते और पत्थर चलाते दिख रहे हैं। साथ ही एक महिला भी एक पक्ष की ओर से बोलती दिख रही है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की किश्त को लेकर रिकवरी ऐजेन्टों और कार मालिक सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.