धनबाद, मई 6 -- जामताड़ा के नारायणपुर निवासी इरफान अंसारी से बाइक, लैपटॉप, मोबाइल और 22 हजार रुपए लूटने वाले गिरोह के चार लड़कों को गोविंदपुर पुलिस ने दबोचा। छह-सात लड़कों ने दो मई की दोपहर साढ़े तीन बजे गोविंदपुर 'अपना अस्पताल' के पास घटना को अंजाम दिया था। बाइक, लैपटॉप व मोबाइल लौटाने के एवज में पीड़ित से आरोपी दो लाख रुपए मांग रहे थे। यह जानकारी पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंगलवार को सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने दी। उनके साथ डीएसपी मुख्यालय-1 शंकर कामती, गोविंदपुर थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद राउत उपस्थित थे। सिटी एसपी ने बताया कि पुलिस ने गोविंदपुर फकीरडीह निवासी रजहान अंसारी, गायडेहरा मिल्लत नगर निवासी फरदीन अंसारी, गांव भीतर निवासी राजू अंसारी और फकीरडीह निवासी जावेद अंसारी को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के नाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.