हरिद्वार, मार्च 24 -- ज्वालापुर क्षेत्र में बाइक पर घर लौट रहे भारापुर के कुछ युवकों को रोककर उनके साथ गाली-गलौच की गई। आरोप है कि 15 हजार की रकम न देने पर रिकवरी एजेंट ने युवक की बाइक छीन ली। भीड़ देखकर रुके कुछ और युवकों के साथ भी हाथापाई का प्रयास किया गया। अब पीड़ित ने ज्वालापुर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस इस प्रकरण की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, नईम बाबू निवासी भारापुर भौरी ने बताया कि वह बाइक पर चचेरे भाइयों के साथ गांव लौट रहे थे। रानीपुर झाल के पास कुछ युवकों ने खुद को रिकवरी एजेंट बताकर रोक लिया और जबरन बाइक छीनने लगे। विरोध किया तो आरोपियों ने 15 हजार रुपये की डिमांड की। रकम न देने पर गाली-गलौच करते हुए धमकाया और बाइक छीन ली। पीड़ित ने बताया कि कुछ युवकों ने रास्ते में मदद का प्रयास किया तो आरोपियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.