रिकवरी एजेंट के दबाव में व्यवसायी को ब्रेन हैमरेज, इलाज के दौरान मौत
धनबाद, जुलाई 1 -- बैंक रिकवरी एजेंट के मानसिक तनाव के कारण बीमार पड़े झरिया केला पट्टी अशोक रोड के व्यवसायी सचिन केसरी (42) की मंगलवार सुबह रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही अशोक रोड के दुकानदारों ने विरोध में अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दीं। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव कोयरीबांध स्थित आवास पहुंचा, पूरे मोहल्ले में मातम छा गया। मृतक की पत्नी रूमी केसरी और पुत्र ओम केसरी शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगे। पत्नी बार-बार बैंक और रिकवरी एजेंट को पति की मौत का जिम्मेदार ठहरा रही थी। सचिन का अंतिम संस्कार भौंरा मोहलबनी घाट पर किया गया। पुत्र ओम केसर ने मुखाग्नि दी। इस घटना से झरिया के व्यवसायियों में भारी आक्रोश है। बुधवार को सभी व्यवसायी रिकवरी एजेंटों के खिलाफ एक विशेष बैठक करेंगे。
परिजनों का आरोप परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.