औरंगाबाद, मई 8 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मदनपुर थाना क्षेत्र के उचौली स्थित इंडियन बैंक की शाखा में बंदूक की गोली से हुई रिकवरी एजेंट की मौत के मामले में जांच शुरू कर दी है। इस मामले में गार्ड के रूप में काम करने वाले मदनपुर थाना के महुआईन गांव निवासी अभय कुमार सिंह को हिरासत में लेते हुए हथियार भी जब्त कर लिया गया है। उक्त हथियार से ही गोली चली थी। इस संबंध में एसडीपीओ-2 चंदन कुमार ने बताया कि ऐसी सूचना मिली थी कि गार्ड की बंदूक से गोली चली जो रिकवरी एजेंट राजेंद्र पासवान को लगी थी। राजेंद्र पासवान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- अपडेट : पश्चिम बंगाल : चंद्रनाथ हत्याकांड : हत्यारों के राज्य से भागने की आशंका, बंगाल सीमा पर निगरानी बढ़ी शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। एसड...