बेगुसराय, फरवरी 21 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। सिंघौल थाना क्षेत्र के इटवा मोहल्ल में रिकवरी एजेंट राजीव कुमार सिंह की संदिग्ध स्थिति में मौत के मामले में मृतक के पिता रामाशीष प्रसाद सिंह ने थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें अपनी बहु सुषमा कुमारी व अन्य को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। एसडीपीओ आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी सुषमा कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले के हर बिंदुओं पर जांच की जा रही है। प्राथमिकी के अनुसार तेघड़ा थाना के अंबा गांव निवासी रामाशीष प्रसाद सिंह ने दावा किया है कि बहु सुषमा कुमारी के द्वारा साजिश के तहत अन्य लोगों के साथ मिलकर मेरे पुत्र को अंदरूनी चौट पहुंचाकर या विषैला पदार्थ देकर हत्या कर दी गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.