सोनभद्र, अगस्त 30 -- अनपरा,संवाददाता। रिहन्द जलाशय के कैचमेंट एरिया में लगातार जारी बारिश का असर रिहन्द जलाशय के उत्पादन पर पड़ा है। जलाशय का जलस्तर चालू मानसून में पहली बार 869.6 फीट तक जा पहुंचा है जो बीते साल के इस दिन के जलस्तर से 869.2 फीट से भी उपर पहुंच गया है। बारिश के कारण सोमवार तक माना जा रहा है कि 871 फीट जलस्तर पहुंचते ही रिहन्द जलाशय के गेट खोलने के निर्देश दिये जा सकते है जिसे देखते हुए सिस्टम कंट्रोल ने रिहन्द जलाशय की 50 मेगावाट क्षमता वाली सभी छ: इकाइयों को फुल लोड पर चलाने को निर्देशित किया है। नतीजतन बीते तीन दिन में रिहन्द जल विद्युत गृह से रोजाना औसतन 279 मेगावाट बिजली प्रदेश को आपूर्ति की जा रही है। यूपीएसएलडीसी सूत्रों के मुताबिक 29 अगस्त को कुल 6.6 मियू (275 मेगावाट) 28 अगस्त को 6.7 मियू (279 मेगावाट) और 27 अगस्त ...