कानपुर, अप्रैल 28 -- घाटमपुर। साढ़ थाना क्षेत्र के अकबरपुर बरूई गांव में सोमवार दोपहर रिंद नदी पर मिले अधेड़ के शव की पहचान हो गई। वह चकेरी के सनिगवां निवासी था और साढ़ क्षेत्र निवासी भांजे के घर से जहानाबाद जाने को कहकर निकला था। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सनिगवां निवासी करीब 50 वर्षीय मो. रफीक बीते 23 तारीख को साढ़ क्षेत्र के बरुई अकबरपुर निवासी भांजे बादल हुसैन के यहां आया था। बीती 24 अप्रैल को वह जहानाबाद जाने की बात कहकर घर से निकला था और उसके बाद उसके बारे में किसी ने जानकारी नहीं की। सोमवार को रिंद नदी पर नाव घाट के पास उसका शव बरामद हुआ लेकिन प्रयास के बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी। जानकारी मिलने पर मंगलवार को परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। मौत का कारण स्पष्ट न होने पर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.