रिंद नदी में डूबने से किशोर की मौत
फतेहपुर, जून 21 -- जहानाबाद। घर से बिना बताए रिन्द नदी नहाने गए एक किशोर की पानी में डूबने से मौत हो गई। रविवार सुबह नदी में शव मिलने की सूचना पर परिजनों ने पहुंचकर उसकी पहचान की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के रोशनपुर गांव निवासी राजवीर का 17 वर्षीय पुत्र रोहित शनिवार दोपहर करीब तीन बजे घर से बिना किसी को बताए निकल गया था। देर शाम तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। रातभर परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे। रविवार सुबह करीब नौ बजे सोशल मीडिया के माध्यम से परिजनों को सूचना मिली कि रिन्द नदी में एक किशोर का शव मिला है। यह भी पढ़ें- रिन्द नदी में किशोर का शव मिलने से सनसनी, शिनाख्त नहीं सूचना पर पिता राजवीर समेत अन्य परिजन थाने पहुंचे और शव की पहचान रोहित के रूप में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.