सहारनपुर, फरवरी 4 -- रिंग सेरेमनी के बाद घर में रखे शादी के आभूषण लेकर एक युवती के लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया। युवती के पिता ने थाने पहुंचकर बेटी को बरामद कराने की मांग की है। पीड़ित पिता के अनुसार, गांव निवासी उनकी बेटी का रिश्ता परिजनों ने दूसरे स्थान पर तय किया था, लेकिन युवती इस रिश्ते से खुश नहीं थी। इसके बावजूद परिजनों ने उसकी मर्जी के बिना रिंग सेरेमनी का आयोजन कर दिया और रिश्तेदारों को भी बुलाया गया। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद शादी की तारीख भी तय कर दी गई। इसी बीच युवती घर में रखे शादी के आभूषण लेकर अचानक लापता हो गई। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों ने हरियाणा निवासी एक युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.