रांची, मई 3 -- नामकुम, संवाददाता। टाटीसिलवे पुलिस ने रविवार सुबह थाना क्षेत्र के सिलवे पंचायत के मानकीढ़ीपा रिंग रोड से एक युवक का शव बरामद किया। मृतक की पहचान अनगड़ा थाना क्षेत्र के हाहे गांव निवासी 22 वर्षीय कमलेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कमलेश मूल रूप से बिहार के नवादा जिले का रहने वाला था और हाहे में अपने मौसा के घर रहकर टाटीसिलवे स्थित रोलिक आइसक्रीम फैक्ट्री में काम करता था। परिजनों के अनुसार, शनिवार देर शाम वह फैक्ट्री से काम खत्म कर अनगड़ा स्थित घर गया था, जहां से भाजपा नेता जगेश्वर महतो के बेटे की रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने चला गया। इसके बाद से ही वह लापता था। रविवार सुबह पुलिस ने उसका शव मानकीढ़ीपा रिंग रोड से बरामद किया। शव की स्थिति देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक का गुप्तांग कटा हुआ था और शरीर...