अयोध्या, जून 1 -- अयोध्या,वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने सुल्तानपुर रोड पर पर्यटन विभाग द्वारा निर्माणाधीन भव्य प्रवेशद्वार का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने रिंग रोड निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्य समय से और गुणवत्तापूर्ण कराया जाए। ज़मीन अधिग्रहण और भुगतान से संबंधित जो भी समस्याएं हो उन्हें समय से दूर किया जाए। जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन प्रवेशद्वार के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण करते हुए निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, डिजाइन, सौंदर्यीकरण...