दुमका, अप्रैल 8 -- दुमका प्रतिनिधि। कोयला के क्षेत्र में दहशत फैलाने के उद्देश्य से सोमवार की देर रात में कार सवार अपराधिक किस्म के युवकों ने रिंग रोड में एक खाली हाइवा पर फायरिंग कर दी। हाइवा में फायरिंग किए जाने से चालकों में दहशत फैल गई है। इस मुद्दे को लेकर ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने थाना को आवेदन देकर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं धमकी भी दी है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई नहीं करती है तो चालक आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएंगे। रिंग रोड से होकर कोयला गाड़ियां रेलवे साइडिंग जाती है। रोजाना बड़ी संख्या में वाहनों का परिचालन होता है। रात को रिंग रोड से सटे कोयला की साइडिंग से हाइवा खाली कर लौट रहा था। रास्ते में कार सवार कुछ लोगों ने चालक को रोका और उसकी कनपटी में पिस्टल सटा दिया। अपराधियों ने दहशत फैलने और अपना दबदबा क...