रिंग रोड पर सर्विस रोड की मांग, धरना जारी
बस्ती, जुलाई 27 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में निर्माणाधीन रिंग रोड पर नौगढ़ गांव के पास दोनों ओर सर्विस रोड और लिंक रोड बनवाने की मांग को लेकर किसानों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। भारतीय किसान यूनियन जनकल्याण के बैनर तले धरना दे रहे किसानों ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर समस्या के जल्द समाधान की मांग की। संगठन के मंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र मौर्य और किसानों ने बताया कि 24 जुलाई से रिंग रोड के दोनों ओर सर्विस रोड और गांवों को जोड़ने वाले लिंक रोड के निर्माण की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। किसानों का कहना है कि रिंग रोड बनने के बाद आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। सर्विस रोड और लिंक रोड का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.