रांची, मई 6 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के तिलता रिंग रोड कचरा डंप के पास बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार अली मुर्तुजा, सेवालाल और शारदा देवी बिहार के औरंगाबाद से गोविंदनगर, रातू में एक विवाह समारोह में शामिल होने आए थे। वापस लौटने के दौरान तिलता कचरा डंप के पास केए 41सी 6474 नंबर की बोरवेल गाड़ी ने उनकी कार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस संबंध में कार चालक अली मुर्तुजा ने बोरवेल चालक के खिलाफ रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह भी पढ़ें- जमुई : तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर, बाइक सवार दो की मौत पुलिस वाहन को जब्त कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...