नई दिल्ली, जून 19 -- राजधानी दिल्ली के रिंग रोड पर ट्रैफिक जाम कम करने के लिए करीब 55 किलोमीटर लंबा एलिवेडेट कॉरिडोर बनाने की योजना के पहले चरण को दिल्ली सरकार ने मंजूरी दे दी है। इसमें कुल छह एलिवेटेड कॉरिडोर होंगे, जिनमें से पहले तीन को तैयार करने के लिए डीपीआर बनाई जा रही है। आजादपुर से लेकर आश्रम चौक तक तीन एलिवेटेड कॉरिडोर बनाए जाएंगे, जिनमें यमुना पर दो पुल भी शामिल हैं। बता दें कि दिल्ली में लगभग 55 किलोमीटर की रिंग रोड है। व्यस्त समय में इस पर जाम की भारी समस्या देखने को मिलती है। रिंग रोड पर कई छोटे फ्लाईओवर बनाए गए हैं, इसके बावजूद सुबह-शाम यहां वाहन रेंगते नजर आते हैं। यह भी पढ़ें- दिल्ली को 4KM के नए एलिवेटेड रोड का तोहफा, 7 मिनट में पूरा होगा 19 मिनट वाला सफर इसका समाधान करने के लिए पीडब्ल्यूडी ने रिंग रोड पर छह एलिवेटेड कॉरि...