वाराणसी, अप्रैल 18 -- चोलापुर, संवाद। चोलापुर थाना क्षेत्र स्थित रिंग रोड पर शनिवार सुबह हरिबल्लमपुर गांव के समीप तीन ट्रेलर आपस में भिड़ी, जिसमें एक ड्राइवर की मौत हो गई। दो घायल हो गए। चोलापुर थाना क्षेत्र के चांदपुर चौकी अंतर्गत रिंग रोड हाईवे पर स्थित हरिबल्लमपुर गांव के समीप सुबह सड़क किनारे एक ट्रेलर खड़ा था, जो खराब था। उसमें पीछे से आ रहे एक ट्रेलर भिड़ गया। देखते ही देखते तीसरा ट्रेलर उसमें भिड़ गया। तीसरा ट्रेलर का ड्राइवर चंदौली के पटेहू (नौगढ़) निवासी 20 वर्षीय श्याम सुंदर यादव की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे ट्रेलर में सवार दो जख्मी हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...