रिंग रोड निर्माण की मांग हुई तेज
हजारीबाग, जून 29 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। शहर के समग्र विकास और बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए बहुप्रतीक्षित रिंग रोड के निर्माण की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। समाजसेवी सह जदयू नेता राकेश गुप्ता ने जनहित में इस महत्वपूर्ण परियोजना के अधूरे कार्य को अविलंब प्रारंभ करने की मांग उठाई है।राकेश गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में शहर में वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण जाम की समस्या विकराल हो गई है। रिंग रोड का निर्माण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इसके बन जाने से शहर के भीतर यातायात व्यवस्था न केवल सुगम होगी, बल्कि लोगों के कीमती समय और ईंधन की भी भारी बचत होगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि रिंग रोड बनने से भारी वाहनों का शहर के अंदर प्रवेश वर्जित हो जाएगा, जिससे आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।समाजसेवी ने इस परियोजना के दूरगामी लाभों पर प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.