देहरादून, जुलाई 13 -- रिंग रोड पर शराब ठेके के पास बीते तीन जुलाई को हुए गोलीकांड में शामिल 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देसी तमंचा भी बरामद कर लिया है। हालांकि, वारदात में शामिल दो सूत्रधार अभी भी फरार हैं। बीते तीन जुलाई की रात को पुरानी रंजिश के चलते रिंग रोड पर दो गुटों आमना सामने होने पर कई राउंड फायरिंग हुई थी। घटना में नवीन राणा और कमेंद्र शर्मा को गोली लगी। मामले में नवीन के परिचित दिवाकर खंडूड़ी की तहरीर पर चार जुलाई को पुलिस ने जानलेवा हमले का केस दर्ज किया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर लिए गए थे। उनसे पूछताछ के दौरान बिजनौर निवासी ओमप्रकाश उर्फ ओमपाल उर्फ कपिल पुत्र जयप्रकाश निवासी मंडौरी, थाना न...