रिंग रोड को सीएम की मिली सहमति : डा.भोला सिंह
बुलंदशहर, जून 28 -- भारतीय जनता पार्टी के बुलंदशहर सांसद एवं भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डा.भोला सिंह ने बताया कि बुलंदशहर में बाईपास रिंग रोड के लिए वह लगातार प्रयास कर कर रहे हैं। शनिवार को नोएडा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मेरठ मंडल पीडब्लूडी की समीक्षा बैठक में सांसद डॉ. भोला सिंह ने मुख्यमंत्री से रिंग रोड के लिए अनुरोध किया। सांसद ने बताया कि उनके अनुरोध पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर के रिंग रोड प्रस्ताव को प्रदेश सरकार द्वारा केंद्र सरकार को एनओसी देने की स्वीकृति प्रदान करने की सहमति दे दी है। सांसद ने बताया कि इसके लिए वह लगातार प्रयास कर रहे हैं, और उम्मीद है कि रिंग रोड की मांग पूरी होकर रहेगी। यह भी पढ़ें- रिंग रोड को सीएम की मिली सहमति : डा.भोला सिंह
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.