सीतामढ़ी, अप्रैल 11 -- सीतामढ़ी। शहर के रिंग रोड निर्माण कार्य की धीमी गति को रफ्तार देने व कार्य में अतिक्रमण की वजह से आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए शुक्रवार को भी सीमांकन कार्य किया गया। प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए मथुरा हाईस्कूल स्थित काली मंदिर से लेकर लखनदेई पुल तक सीमांकन कार्य किया। इस दौरान कुछ लोगों से सीमांकन को लेकर टीम के सदस्यों के साथ बकझक भी हुई। लेकिन विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों की संयुक्त टीम ने सीमांकन कार्य को जारी रहते हुए मापी का काम पूरा कराया।किसी तरह के विरोध की आशंका पर बडी संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी थी। अधिकारियों की मौजूदगी में मथुरा हाई स्कूल रोड स्थित काली मंदिर से लखनदेई पुल तक सीमांकन कार्य पारदर्शी तरीके से संपन्न किया गया। इस दौरान अतिक्रमित भवनों को चिन्हित कर उन पर निशान भी लगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.