रिंग रोड अंडरपास से प्रतिबंधित कोडीन और एस्कस कफ सिरप बरामद
चंदौली, जुलाई 23 -- नियामताबाद(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर पुलिस ने कोरी गांव के पास रिंग रोड अंडरपास के समीप बुधवार की शाम एक ट्रक से 72 पेटी कोडिन और एस्कस कफ सिरप बरामद किया है। कफ सिरफ एक लावारिस खड़े ट्रक के ढाले में मुर्गी के दाने की बोरियों में रखा गया था। जब्त सिरप की कीमत लगभग 15 लाख रुपए बतााई जा रही है। पुलिस ने ट्रक सहित कोडिन सिरप कब्जे में लेकर थाने ले गई। जहां ट्रक मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई। गुरुवार को अलीनगर थाने में क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कोरी गांव स्थित रिंग रोड अंडरपास के समीप एक लावारिस ट्रक पर छापेमारी की। जब ट्रक की जांच की गई तो उसमें कोई चालक नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.